कौन हैं हाना रावहिती? जिन्होंने संसद में पारंपरिक 'हाका डांस' कर फाड़ी विधेयक की कॉपी...VIDEO ‍‍वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Viral News : न्यूजीलैंड की सबसे युवा माओरी सांसद हाना-रावहिती करियारीकी मैपी-क्लार्क (Hana-Rawhiti Kareariki Maipi-Clarke) ने गुरुवार को संसद में पारंपरिक हाका डांस कर एक विधेयक की कॉपी फाड़ दी, जिसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ। इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। हाना रावहिती न्यूजीलैंड की संसद में सबसे कम उम्र की सांसद हैं। 

दरअसल, न्यूजीलैंड की सांसद सिद्धांत विधेयक पर मतदान करने के लिए संसद में इकट्ठा हुए थे। इस दौरान 22 वर्षीय ते पाटी की माओरी सांसद ने हाना रावहिती ने सत्र को बाधित कर दिया। इस दौरान उन्होंने विधेयक की प्रति फाड़ी और सदन में पारंपरिक हाका नृत्य किया। रावहिती के ऐसा करने पर सदन के अन्य सदस्य और गैलरी में बैठे दर्शक भी हाना के साथ हाका डांस में शामिल हुए। इस कारण स्पीकर गेरी ब्राउनली ने सदन सत्र को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया। यह पहली बार नहीं है जब हाना अपने हाका डांस के जरिए सुर्खियों में रही हैं। इससे पहले वह चुनाव जीतने और संसद में अपने पहले भाषण के दौरान हाका कर सोशल मीडिया पर चर्चा में रह चुकी हैं।

कौन हैं हाना रावहिती?
22 हाना रावहिती करियारीकी मैपी-क्लार्क संसद में ते पाटी माओरी का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह न्यूजीलैंड के दो सौ वर्षों में सदन में सबस कम उम्र की सांसद हैं। मैपी-क्लार्क ने शुरुआत में भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जब वह न्यूजीलैंड में हुए 2023 के चुनाव में चुनी गईं और संसद में पहली बार भाषण देते हुए उन्होंने पारंपरिक हाका का प्रदर्शन किया था। 

ये भी पढे़ं : श्रीलंका संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति दिसानायके की एनपीपी ने हासिल किया बहुमत, 225 में से 123 सीटें जीतीं

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Bareilly Photo Exhibition : बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में लगेगी ऐसी फोटो प्रदर्शनी, जहां तस्वीरों में दिखेगा 200 साल का भारत
Shravasti News: मिशन 2027 से पहले बसपा में बड़ा एक्शन! हाजी ददन खान निष्कासित, बोले- जनसमर्थन से घबराकर रचा गया षड्यंत्र
Raebareli News: छह साल बाद आदित्य हत्याकांड का फैसला, सपा नेता आरपी यादव और सोमू ढाबा संचालक समेत 14 को उम्रकैद
Amethi News : शौचालय के गड्ढे ने खोला जमीन का राज! अमेठी में मिट्टी के नीचे दबे मिले तांबे के 29 गोले, इलाके में मचा हड़कंप
यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट : नवंबर में आएगी पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट! इसके बाद शुरू होगी आरक्षण प्रक्रिया