Bareilly Photo Exhibition : बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में लगेगी ऐसी फोटो प्रदर्शनी, जहां तस्वीरों में दिखेगा 200 साल का भारत
बरेली के लोग देख सकेंगे कि कैमरे के फ्रेम में भारत के दो सौ साल का सफर कैसा दिखाई देता है।
तस्वीरें सिर्फ देखने के लिए नहीं होंगी। उन्हें देखकर आप समझ पाएंगे कि कैमरे ने अलग-अलग दौर में भारत को किस तरह देखा और दर्ज किया। विश्वविद्यालय के मुताबिक प्रदर्शनी के आयोजन में आईआईपी एकेडमी और ललित कला अकादमी का भी सहयोग है।
बरेली, अमृत विचार: बरेली में 19 अगस्त को कुछ ऐसा होने जा रहा है, जिसके लिए कला और तस्वीरों में दिलचस्पी रखने वालों को शहर से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सोचिए, एक ही जगह पर भारत के करीब 200 साल के सफर को तस्वीरों के जरिए देखने का मौका मिले। पुराने भारत से लेकर बदलते भारत तक। समाज, संस्कृति, लोग और जिंदगी के अलग-अलग रंग। और ये सब दिखेगा कैमरे की नजर से। मौका है बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में होने वाली राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी का।
50 फोटोग्राफर, तस्वीरों में भारत की कहानी
19 अगस्त, दोपहर तीन बजे विश्वविद्यालय परिसर में फाइन आर्ट्स संकाय का उद्घाटन होगा। इसी मौके पर राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी भी शुरू होगी। प्रदर्शनी में देश के 50 प्रमुख फोटोग्राफरों की तस्वीरें लगाई जाएंगी। यानी एक ही छत के नीचे 50 नजरिए और भारत की कहानियों के अलग-अलग फ्रेम देखने को मिलेंगे। तस्वीरें सिर्फ देखने के लिए नहीं होंगी। उन्हें देखकर आप समझ पाएंगे कि कैमरे ने अलग-अलग दौर में भारत को किस तरह देखा और दर्ज किया। विश्वविद्यालय के मुताबिक प्रदर्शनी के आयोजन में आईआईपी एकेडमी और ललित कला अकादमी का भी सहयोग है।
https://youtu.be/RBaHsYBL7Mw?si=KriCZJsmJP1_QXMA
तैयारियां पूरी, फ्री है एंट्री
राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी से एक दिन पहले मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर में तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गईं। प्रदर्शनी स्थल पर तस्वीरों को लगाने, सज्जा और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। अब बुधवार को तीन बजे तस्वीरें सामने होंगी और बरेली के लोग देख सकेंगे कि कैमरे के फ्रेम में भारत के दो सौ साल का सफर कैसा दिखाई देता है। प्रदर्शनी देखने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। फोटोग्राफी और संस्कृति में रुचि रखने वाले लोग इसमें शामिल होने को उत्सुक है।
स्थान :फाइन आर्ट्स संकाय, बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी
कब ? : 19 अगस्त 2026, दोपहर 3 बजे
प्रवेश ? : निशुल्क

.jpeg)