रुद्रपुर: शादी समारोह में हुआ विवाद, भाइयों पर कर डाला हमला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। रंपुरा चौकी इलाके में शादी समारोह में मामूली विवाद के बाद युवकों ने सगे भाईयों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। आरोप था कि जब बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने तमंचे निकालकर गोली मारने की धमकी दी। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वार्ड-14 भदईपुरा निवासी पिंटू यादव ने बताया कि 11 नवंबर को पड़ोसी की युवती की शादी में परिवार गया हुआ था। जहां उसके भाई सुमित यादव व विशाल यादव का शंकर यादव के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के थोड़ी देर बाद शंकर यादव, प्रशांत यादव, संजय व इक्का नाम के युवक आये और दोनों भाइयों पर लोहे की राड से जानलेवा हमला कर अधमरा कर दिया।

सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचा और समझाने की कोशिश की तो हमलावरों ने तमंचे निकालकर गोली मारने की धमकी दी और बीच बचाव को आए लोगों को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हल्द्वानी रेफर कर दिया। शिकायतकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - रुद्रपुर: किच्छा हाईवे में मिला हलवाई का शव, हड़कंप

संबंधित समाचार