प्रतापगढ़: दरोगा पर जानलेवा हमला, हांथ टूटा...पुलिस हिरासत में युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौरा/प्रतापगढ़, अमृत विचार। नशे में धुत युवक लोगों से अभद्रता कर रहा था। दरोगा ने उसे मना किया तो वह हमलावर हो गया। जिसमें दरोगा का हांथ टूट गया। युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

फतनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बाजार में शुक्रवार की शाम दरोगा दिलीप वर्मा भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान नशे में धुत युवक लोगों से अभद्रता कर रहा था। मना करने पर युवक दरोगा विनय वर्मा पर हमलावर हो गया। पिटाई से दरोगा का दाहिना हांथ टूट गया। उपचार के लिए दरोगा को सीएचसी गौरा लाया गया। आरोपी युवक विनय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। चर्चा रही कि आरोपी युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। कुछ दिन पहले वह जेल से छूट कर आया है।

ये भी पढ़ें- प्रतापगढ़: चलते ट्रक का निकला टायर, चपेट में आने से चिकित्सक की मौत

संबंधित समाचार