सीएम त्रिवेंद्र ने गैरसैंण में रखी सचिवालय की नींव, 110 करोड़ की लागत से होगा तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में सचिवालय का शिलान्यास किया। जिसकी अनुमानित लागत 110 करोड़ रुपए है। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश की गैरसैंण में 240 करोड़ 16 लाख 18 हजार रुपए के अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि …


देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में सचिवालय का शिलान्यास किया। जिसकी अनुमानित लागत 110 करोड़ रुपए है। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश की गैरसैंण में 240 करोड़ 16 लाख 18 हजार रुपए के अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण के सुनियोजित विकास के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति बनाकर अल्पकालीन व दीर्घकालीन योजनाओं पर काम कर रहे हैं। इसमें विशेषज्ञों की राय ली जाएगी। इस मौके पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धनसिंह रावत, विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी, महेन्द्र भट्ट, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार