हरदोई: पुलिस लाइन से नई तैनाती पर रवाना हुए 9 SI, दो का हुआ तबादला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बावन और हरिहरपुर पुलिस चौकी प्रभारियों की तैनात

हरदोई, अमृत विचार। एसपी ने पुलिस लाइन में तैनात 9 एसआई को नई तैनाती पर रवाना किया है। उन्हीं में से दो एसआई प्रेमशंकर मिश्र को टड़ियावां थाने की हरिहरपुर पुलिस चौकी और एसआई उमेश चन्द्र पाण्डेय को लोनार थाने की बावन पुलिस चौकी का प्रभारी और पाली और पचदेवरा में तैनात एसआई को दूसरे थानों में तैनाती दी है।

एसपी नीरज सिंह जादौन ने पुलिस लाइन में तैनात एसआई प्रेमशंकर मिश्र को हरिहरपुर और एसआई उमेश चन्द्र पाण्डेय को लोनार थाने की बावन चौकी का प्रभारी बनाया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात एसआई धर्मेंद्र सिंह चंदेल को सवायजपुर, एसआई मुकेश कुमार कोटार्य को पचदेवरा, एसआई व्यास यादव को टड़ियावां, एसआई नूर मोहम्मद को सुरसा, एसआई दामोदर प्रसाद को बघौली, एसआई राजेश कुमार को हरियावां और पुलिस लाइन में तैनात एसआई जय नारायण मिश्र को पाली में तैनाती दी है। जबकि पचदेवरा थाने में तैनात एसआई कृष्ण गोपाल पाण्डेय को सुरसा व पाली में तैनात एसआई ललित सैनी को साण्डी थाने रवाना किया गया है।

21 हेड कांस्टेबिल,13 महिला कांस्टेबल और बदले गए 7 कांस्टेबिल

एसपी जादौन ने महकमें में बदलाव करते हुए पुलिस लाइन में 16 और थानों में तैनात 5 हेड कांस्टेबिल को दूसरी तैनाती दी है। उसी तरह से 13 महिला कांस्टेबल और 7 कांस्टेबलों को एक तैनाती से दूसरी तैनाती दी है।

यह भी पढ़ेः नोएडा में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, मिला लाखों का सामान

संबंधित समाचार