कोरोना के टीके को लेकर राहुल गांधी का सरकार से सवाल, हर भारतीय तक कैसे पहुंचेगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि हर भारतीय नागरिक को कोरोना का टीका उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था बनाने पर काम करने की जरूरत है। खबरों के मुताबिक अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर को कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में सक्षम टीका विकसित करने में सफलता मिलने की संभावना …

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि हर भारतीय नागरिक को कोरोना का टीका उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था बनाने पर काम करने की जरूरत है। खबरों के मुताबिक अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर को कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में सक्षम टीका विकसित करने में सफलता मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि फाइजर एक संभावित टीका विकसित कर रहा है। ऐसे में हर भारतीय को इसे उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाने पर काम करने की जरूरत है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत सरकार को टीका वितरण की रणनीति स्पष्ट करने और यह बताने की जरूरत है कि यह हर भारतीय तक कैसे पहुंचेगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों अग्रणी दवा कंपनी फाइजर ने कहा कि उसके टीका के विश्लेषण से पता चला है कि यह कोविड-19 को रोकने में 90 प्रतिशत तक कारगर हो सकता है। इससे संकेत मिलता है कि टीके को लेकर कंपनी का परीक्षण सही चल रहा है और वह अमेरिकी नियामक के पास इस संबंध में एक आवेदन दाखिल कर सकती है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता