वायनाड लोकसभा उपचुनाव: शुरुआती मतगणना में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वायनाड (केरल)। केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना शनिवार को शुरू हुई और शुरुआती मतगणना में कांग्रेस नीत यूडीएफ उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाद्रा 35,000 से अधिक मतों से आगे हैं। टीवी चैनलों की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रियंका 4,374 मतों से आगे हैं। सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हुई और सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। वायनाड लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को हुआ था। इसमें 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रियंका पहली बार चुनावी मैदान में हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने सत्यन मोकेरी को और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने नव्या हरिदास को चुनाव मैदान में उतारा है।

ये भी पढ़ें- Maharashtra Election Results 2024: महाराष्ट्र में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू

संबंधित समाचार