हल्द्वानी: मिठाई डिब्बों में एक्सपायरी लिखने को तीन दिन का वक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। खुली मिठाई में अब एक्सपायरी डेट लिखनी होगी। आदेश के लागू होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर उन्हें एक्सपायरी डेट लिखने के लिए तीन दिन का समय दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार खाद्य सुरक्षा मानक एवं प्राधिकरण के दिशा …


हल्द्वानी, अमृत विचार। खुली मिठाई में अब एक्सपायरी डेट लिखनी होगी। आदेश के लागू होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर उन्हें एक्सपायरी डेट लिखने के लिए तीन दिन का समय दिया है।


खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार खाद्य सुरक्षा मानक एवं प्राधिकरण के दिशा निर्देश के अनुसार मिठाई कारोबारियों को काउंटर के अंदर रखी मिठाइयों की ट्रे और डिब्बे पर खाद्य सामग्री की एक्सपायरी डेट (खराब होने की तारीख) लिखनी पड़ेगी। ये नियम बृहस्पतिवार से लागू हो गए हैं। जिला अभिहीत अधिकारी बीएस बिष्ट ने बताया कि कोविड को देखते हुए मिठाई दुकानदारों की बैठक नहीं बुला सकते हैं, इसलिए उनके मोबाइल पर एसएमएस और व्हाटस एप पर मैसेज भेजकर यह जानकारी दी गई है।

वहीं जिले में तैनात फूड इंस्पेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में जाकर दुकानदारों को आदेश बताने के लिए कहा है। आदेश के अनुसार सभी मिठाई कारोबारी बृहस्पतिवार से अपनी मिठाई की ट्रे पर एक्सपायरी डेट लिखेंगे। यह नियम त्योहारी सीजन में लागू रहेगा। मिठाई पर एक्सपायरी डेट महज दिखावा
खाद्य सुरक्षा विभाग के इस आदेश को मिठाई कारोबारी औपचारिकता मानकर चल रहे है। कई दुकानों से एक्सपायरी डेट चस्पा नहीं की गई है। कहीं-कहीं की भी गई है तो दुकान के एक कोने में लिस्ट चस्पा कर दी गई है वो भी इतने छोटे अक्षरों में कि ग्राहक पढ़ भी नहीं सके। जबकि नियम है कि मिठाई की ट्रे पर तिथि चस्पा करनी होगी।

संबंधित समाचार