देहरादून: बिहार के चुनाव नतीजों पर बोले बंशीधर- देश के लोगों को मोदी पर भरोसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि बिहार समेत अन्य राज्यों में हुए चुनावों के बाद भाजपा ने जिस तरह से अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई उससे साफ है कि मोदी के प्रति लोगों के भरोसे में और वृद्धि हुई है। ब्रांड मोदी की विश्वसनीयता और लोकप्रियता लगातार बढ़ रही …


देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि बिहार समेत अन्य राज्यों में हुए चुनावों के बाद भाजपा ने जिस तरह से अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई उससे साफ है कि मोदी के प्रति लोगों के भरोसे में और वृद्धि हुई है।

ब्रांड मोदी की विश्वसनीयता और लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।भगत ने कहा कि कि बिहार में लगातार चौथी बार एनडीए की विजय व विभिन्न विधानसभा उपचुनावों में भाजपा की शानदार विजय से पुनः सिद्ध हो गया है कि मोदी बिहार सहित पूरे देश की जनता के सबसे प्रिय नेता हैं। जनता का उन पर पूर्ण विश्वास है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की राजनीति में एक गुणात्मक परिवर्तन किया है। इसके परिणाम स्वरूप देश में अब छद्म धर्मनिरपेक्षता, जातिवाद, तुष्टीकरण की राजनीति पिछड़ गई है और आज देश में सबसे प्रमुख राजनीतिक एजेंडा विकास का है।

संबंधित समाचार