बागेश्वर: सड़क हादसों की रोकथाम को लगाएं चेतावनी बोर्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। डीएम बागेश्वर विनीत कुमार ने सड़क हादसों की रोकथाम के लिए सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक की। बुधवार को जिला कार्यालय में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में डिस्पले बोर्ड लगाएं। जरूरत के अनुसार स्पीड ब्रेकर व क्रैश बैरियर और चेतावनी बोर्ड लगाए जाए। उन्होंने निर्देश …

बागेश्वर, अमृत विचार। डीएम बागेश्वर विनीत कुमार ने सड़क हादसों की रोकथाम के लिए सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक की। बुधवार को जिला कार्यालय में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में डिस्पले बोर्ड लगाएं। जरूरत के अनुसार स्पीड ब्रेकर व क्रैश बैरियर और चेतावनी बोर्ड लगाए जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन सड़कों का निर्माण व डामरीकरण हो चुका है उसकी जांच एसडीएम व ईई की संयुक्त कमेटी जांच करेगी। यदि निर्माण गुणवत्तापरक नहीं हो तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए।


डीएम ने शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए सभी एसडीएम को पार्किंग स्थल चिन्हित कर कार्ययोजना तैयार की जाए। सड़क हादसों को कम करने के लिए लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इस बाबत स्कूलों, ग्राम व शहरों में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों के कारण, वजह और उनके निदान की रिपोर्ट तैयार की जाए।


इस मौके पर एआरटीओ केसी पलडिया ने बताया कि परिवहन विभाग ने जनवरी से अक्टूबर ओवर लोडिंग में 238, ड्रंक एंड ड्राइव में 58, वाहन चलाने के दौरान मोबाइल पर बात करने पर 22, सीट बैल्ट पर 181, और बिना हेलमेट पर 179 चालान किए गए हैं। इस दौरान एसपी मणिकांत मिश्रा, एडीएम हेमंत वर्मा, एसडीएम राकेश चन्द्र तिवारी, जयवर्द्धन शर्मा, योगेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, सीईओ पदमेंद्र सकलानी, ईई लोनिवि केके तिलारा, संजय पांडे, अनिल चौधरी, ईओ राजदेव जायसी, एसीएमओ डॉ एनएस टोलिया आदि मौजूद रहे।


स्कूल बसों में ओवर लोडिंग नहीं हो
डीएम विनीत कुमार ने कहा कि जिले के सभी संचालित स्कूलों में परिवहन मानकों का पालन किया जाए। स्कूल वाहनों में ओवरलोडिंग नहीं हो, फर्स्ट एड किट और अग्निशमन उपकरण आदि के पर्याप्त इंतजाम भी होने चाहिए।

संबंधित समाचार