विहिप ने लव जिहाद पर जताई चिंता, उठाई ये मांग
नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने बुधवार को लव जिहाद, धर्मांतरण के मामले और पश्चिम बंगाल, केरल में हिन्दुओं की हत्या के कथित मामलों पर चिंता जताई। विहिप ने महाराष्ट्र के पालघर में अप्रैल महीने में दो साधुओं समेत तीन लोगों की हत्या किए जाने के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से …
नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने बुधवार को लव जिहाद, धर्मांतरण के मामले और पश्चिम बंगाल, केरल में हिन्दुओं की हत्या के कथित मामलों पर चिंता जताई। विहिप ने महाराष्ट्र के पालघर में अप्रैल महीने में दो साधुओं समेत तीन लोगों की हत्या किए जाने के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की है।
इन मुद्दों को विहिप की केन्द्रीय मार्गदर्शक मण्डल की दो दिवसीय बैठक में पारित एक प्रस्ताव में भी शामिल किया गया है। बैठक के समापन के बाद विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार और जूना अखाड़ा के पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।
एक अन्य प्रस्ताव के जरिए अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह का भी आह्वान किया गया। केंद्र की भाजपा-नीति सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने और नागरिकता संशोधन विधेयक लाए जाने की भी विहिप ने सराहना की। प्रस्ताव में कहा गया कि सरकार द्वारा भारतीय संस्कृति के हितार्थ किए जा रहे कार्यों के प्रतिक्रिया स्वरूप राष्ट्र विरोधी तत्त्व भी बहुत तीव्रगति से सक्रिय हुए हैं।
एक तरफ मजहबी आतंकवाद से प्रेरित लव जिहाद तो दूसरी तरफ इसाई मिशनरियों द्वारा संचालित धर्मान्तरण एवं शहरी नक्सलियों का राष्ट्र विरोधी अभियान भी तीव्र हुआ है। हरियाण के बल्लभगढ़ और देश के अन्य राज्यों में कथित लव जिहाद के मामलों का उल्लेख करते हुए प्रस्ताव में इसे सुनियोजित षड्यंत्र बताया गया और सभी राज्य सरकारों से इसके खिलाफ कानून बनाए जाने की मांग की गई।
