टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक को बेहद पसंद करते हैं अमिताभ बच्चन, बिग बी ने KBC 16 में साझा किया मजेदार-यादगार पल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति (केबसी) के मंच पर बताया है कि उन्हें टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक बेहद पसंद हैं। इस सप्ताह सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर अमिताभ बच्चन की मेज़बानी वाले 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में दर्शक दिल्ली निवासी एसएसबी के सेवानिवृत्त जनरल अधिकारी प्रेमस्वरूप सिंह नेगी से मिलेंगे, जिन्होंने हमेशा केबीसी में आने का सपना देखा था। उत्साही टेनिस फैन और खिलाड़ी, प्रेमस्वरूप ने अमिताभ बच्चन के साथ इस खेल के प्रति अपने प्यार के बारे में बताया और कहा कि उन्हें एक बार एक टेनिस टूर्नामेंट में भाग लेने का अवसर मिला था। 

जवाब में, अमिताभ बच्चन ने मुस्कुराते हुए कहा, नोवाक जोकोविक मुझे बहुत पसंद हैं। वह बहुत उम्दा खेलते हैं और वह अन्य खिलाड़ियों की नकल भी करते हैं।” जब यह बातचीत आगे बढ़ी, तो अमिताभ बच्चन ने न्यूयॉर्क की ट्रिप के एक मज़ेदार और यादगार पल को साझा किया, जहां वह एक टेनिस टूर्नामेंट देखने गए थे। उन्होंने कहा, मैं वहां कुछ साथी भारतीयों के साथ बैठा था और उन्होंने मुझे पहचान लिया और ऑटोग्राफ मांगे। लेकिन आगे जो हुआ वह और भी मनोरंजक था। पास बैठी दो अमेरिकी महिलाओं ने कई बार मेरी ओर देखा और फिर कहा, आपसे मिलकर खुशी हुई, विजय अमृतराज। 

उन्होंने धीरे से हंसते हुए आगे कहा, उन्हें लगा था कि मैं पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज था, शायद इसलिए क्योंकि मैं भारतीय था, हमारी ऊंचाई काफी हद तक समान है। उन्होंने सोचा कि चूंकि मैं ऑटोग्राफ मांगने वाले लोगों से घिरा हुआ हूं, तो मुझे कोई प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी ही होना चाहिए। मैं बस मुस्कुराया और कहा, ‘मैं टेनिस खिलाड़ी नहीं हूं। मैं यहां बस मैच देखने आया हूं।’ मैंने उन्हें आगे यह नहीं बताया कि मैं असल में कौन हूं।” कौन बनेगा करोड़पति 16 हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर प्रसारित होता है। 

ये भी पढ़ें : अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना ने पूरी की फिल्म 'पुष्पा: द रूल' की शूटिंग, साझा किया पोस्ट 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात