बरेली: पत्नी को दिया तीन तलाक, वजह सिर्फ इतनी सी
बरेली, अमृत विचार। एक बार फिर शहर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर उसका हाथ टूट गया। पत्नी मायके में इलाज कराने गई तो पति ने वहां जाकर नशे की हालत में तीन तलाक बोल दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल …
बरेली, अमृत विचार। एक बार फिर शहर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर उसका हाथ टूट गया। पत्नी मायके में इलाज कराने गई तो पति ने वहां जाकर नशे की हालत में तीन तलाक बोल दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बिथरी चैनुपर थाना क्षेत्र के उड़ला जागीर निवासी गुलफशा की निकाह आछ माह पहले ठिरिया निजावत खां निवासी सलीम के साथ हुआ था। महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति नशे में मारपीट करता था। महिला का आरोप है कि ससुराल के लोगों ने बेटे की हरकतों को छुपाकर उसकी शादी की थी।
अरोप है कि ससुराल के लोग मायके से एक लाख रुपये लाने की भी मांग कर रहे थे। पैसे लाने से इंकार करने पर पति ने उसके साथ मारपीट कर हाथ तोड़ दिया। महिला अपना इलाज कराने के लिए मायके आई थी।
गुलफशा ने बताया कि मंगलवार को उसका पति शराब के नशे में धुत होकर मायके आया और साथ ले जाने की जिद करने लगा। इस पर महिला ने अगले दिन डाक्टर को दिखाने जाने की बात कहकर जाने से इंकार कर दिया। न जाने की बात सुनकर पति ने उसके साथ मारपीट कर तीन तलाक बोल दिया। महिला ने नकटिया चौकी पर तहरीर देकर ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
