December की शुरुआत महंगाई के साथ! एटीएफ 1.45 प्रतिशत हुआ महंगा, गैस सिलेंडर के भी बढ़े दाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। विमान ईंधन या एटीएफ 1.45 प्रतिशत महंगा हो गया है, जबकि होटल और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में 16.5 रुपये प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर की वृद्धि हुई। सार्वजनिक क्षेत्र की ईंधन विपणन कंपनियों ने रविवार को कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुसार अपने मासिक संशोधन के तहत उक्त मूल्य वृद्धि की। 

राष्ट्रीय राजधानी में एटीएफ की कीमत 1,318.12 रुपये प्रति किलोलीटर या 1.45 प्रतिशत बढ़कर 91,856.84 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई। विमान ईंधन की कीमतों में यह लगातार दूसरी मासिक वृद्धि है। इससे पहले एक नवंबर को दरों में 2,941.5 रुपये प्रति किलोलीटर (3.3 प्रतिशत) की वृद्धि की गई थी। 

मुंबई में एटीएफ की कीमत 84,642.91 रुपये से बढ़कर 85,861.02 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई। तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत भी 16.5 रुपये बढ़ाकर 1818.50 रुपये प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर कर दी। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में यह लगातार पांचवीं मासिक बढ़ोतरी है। 

वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत अब मुंबई में 1771 रुपये प्रति सिलेंडर, कोलकाता में 1,927 रुपये प्रति सिलेंडर और चेन्नई में 1,980 रुपये प्रति सिलेंडर है। हालांकि, घरेलू इस्तेमाल वाली रसोई गैस की कीमत 803 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर अपरिवर्तित रही। पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।  

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: महिला के गले से सोने की चेन लूटकर भाग गया लुटेरा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव