लॉकडाउन में कर्मचारियों ने किया अच्छा काम, मिला सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के दिल्ली मध्य क्षेत्रीय कार्यालय को कोरोना महामारी के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया है। ईपीएफओ दिल्ली मध्य क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त आलोक यादव ने अपने कार्यालय और कर्मचारियों की ओर से यह सम्मान …


नई दिल्ली। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के दिल्ली मध्य क्षेत्रीय कार्यालय को कोरोना महामारी के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया है। ईपीएफओ दिल्ली मध्य क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त आलोक यादव ने अपने कार्यालय और कर्मचारियों की ओर से यह सम्मान ग्रहण किया। केंद्रीय मंत्री ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

आलोक यादव ने गुरुवार को यहां बताया कि कोविड महामारी के दौरान शिकायतों के निवारण में सर्वोत्कृष्ट कार्य के लिए ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय दिल्ली मध्य को श्रम मंत्रालय ने सम्मानित किया गया है। यह सम्मान कल संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली मध्य के क्षेत्रीय आयुक्त को मंत्रालय में आयोजित एक समारोह में दिया गया।

उन्होंने बताया कि देश भर के तीन कार्यालयों को यह सम्मान दिया गया। दिल्ली मध्य के अलावा दिल्ली पूर्व और आर.के. पुरम (बंगलुरू) को भी सम्मानित किया गया। ईपीएफओ के अलावा केंद्रीय श्रम आयुक्त कार्यालय और कर्मचारी राज्य बीमा निगम के तीन-तीन कार्यालयों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संतोष गंगवार ने कहा कि अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाता रहेगा। ज्ञात हो की ईपीएफओ के सभी कार्यालय लॉकडाउन में भी लगातार काम करते रहे और अपने सदस्यों को जरूरत के समय भविष्य निधि अग्रिम का भुगतान कर आर्थिक रूप से सहायता पहुंचाते रहे।

संबंधित समाचार