‘पबजी मोबाइल’ भारत में फिर होगा शुरू, देखें इस खबर को

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। चीनी एप बैन होने के बाद साउथ कोरियन कंपनी पबजी कॉर्पोरेशन ने इस बार चीन की कंपनी के साथ पार्टनर्शिप न करके भारत के लिए गेम लेकर आएगी। जिससे भारत के लिए ही बनाया गया है। पबजी कॉर्पोरेशन के अुनसार पबजी मोबाइल इंडिया भारत में लॉन्च किया जाएगा। भारत में कंपनी बड़ा निवेश …

नई दिल्ली। चीनी एप बैन होने के बाद साउथ कोरियन कंपनी पबजी कॉर्पोरेशन ने इस बार चीन की कंपनी के साथ पार्टनर्शिप न करके भारत के लिए गेम लेकर आएगी। जिससे भारत के लिए ही बनाया गया है।


पबजी कॉर्पोरेशन के अुनसार पबजी मोबाइल इंडिया भारत में लॉन्च किया जाएगा। भारत में कंपनी बड़ा निवेश करने को भी तैयार है। पबजी कॉर्पोरेशन की ओर प्रेस रिलीज में कहा गया है पबजी मोबाइल इंडिया भारत के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। इसके लिए कंपनी 100 लोगों को रोजगार देगी। पबजी कंपनी कॉर्पारेशन की पेरेंट कंपनी क्ररेफटॉन आइएनसी ने भारत में 100 मिलियन डॉलर निवेश करने का ऐलान किया है।

ये निवेश लोकल गेम्स, ई स्पोर्ट्स, एन्टरटेनमेंट और आईटी इंडस्ट्रीज़ में किया जाएगा। कंपनी ने हालाँकि ये अभी नहीं बताया है कि ये गेम लॉन्च कब किया जाएगा। कंपनी के आधिकारिक स्टेटमेंट में ये ज़रूर कहा गया है कि जल्द ही इससे जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी।

संबंधित समाचार