Bareilly: महिला अस्पताल में काटती रही चक्कर, रास्ते में मृत शिशु को दिया जन्म 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: गंभीर बीमारियों से ग्रसित गर्भवती को जांच के लिए महिला अस्पताल से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां परिसर में ही प्रसव हो गया। महिला ने मृत शिशु को जन्म दिया। तुरंत उसे जिला महिला अस्पताल भेजा गया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। देर शाम परिजन स्टाफ को बिना बताए मरीज को अस्पताल ले गए। फिलहाल, महिला की हालत गंभीर है।

क्योलड़िया निवासी तस्वीरन पत्नी इकरार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन बुधवार दोपहर जिला महिला अस्पताल लेकर आए। जांच में वह टीबी और सेप्टीसीमिया से ग्रसित मिलीं। अन्य जांच के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। जहां अस्पताल परिसर में प्रसव हो गया। महिला ने मृत शिशु को जन्म दिया। नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत महिला को स्ट्रेचर से जिला महिला अस्पताल भेजा। स्टाफ के अनुसार देर शाम परिजन बिना बताए मरीज को यहां से कहीं ले गए।

दो घंटे तक कोई झांकने नहीं आया
स्टाफ के अनुसार महिला के पहले से ही दो बच्चे हैं। भर्ती कराने के लिए एक महिला जिला महिला अस्पताल में आई थी। उसके बाद वो महिला चली गई। काफी देर बाद जब पति और देवर आए तो स्टाफ ने महिला को हायर सेंटर ले जाने को कहा, मगर दो घंटे तक परिजन मरीज को देखने तक नहीं आए।

दावा : पोषण न मिलने से गर्भ में हुई शिशु की मौत
जिला महिला अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पलता शमी के अनुसार मरीज को भर्ती होने पर जांच की गई, जिसमें मरीज गंभीर बीमारियों से ग्रसित पाई गई। मरीज ने टीबी का इलाज बीच में ही छोड़ दिया, जिससे शरीर काफी कमजोर हो गया। ठीक से देखभाल और पोषण न मिलने के कारण गर्भ में शिशु की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें- Bareilly: मंत्री जी का पारा चढ़ा...पीली ईंटों से बनता मिला साढ़े नौ करोड़ का पशु चिकित्सा पाली क्लीनिक, देखकर भड़के

संबंधित समाचार