जावा मोटरसाइकिल की एक साल में बिकीं इतनी इकाइयां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। मोटरसाइकिल ब्रांड जावा की देश में सालभर के भीतर 50 हजार से अधिक इकाइयां बिकी। क्लासिक लीजेंड्स देश में जावा मोटरसाइकिल की बिक्री करती है। क्लासिक लीजेंड्स ने बुधवार को एक बयान में कहा कि देश में जावा की बिक्री नवंबर 2018 में शुरू की गयी। तब दो मॉडल जावा और जावा फोर्टी …


नई दिल्ली। मोटरसाइकिल ब्रांड जावा की देश में सालभर के भीतर 50 हजार से अधिक इकाइयां बिकी। क्लासिक लीजेंड्स देश में जावा मोटरसाइकिल की बिक्री करती है। क्लासिक लीजेंड्स ने बुधवार को एक बयान में कहा कि देश में जावा की बिक्री नवंबर 2018 में शुरू की गयी। तब दो मॉडल जावा और जावा फोर्टी को बाजार में उतारा गया था।

जबकि कंपनी ने अपना पूर्ण परिचालन पिछले साल नवंबर में शुरू किया था। इसी माह में जावा पेराक को भी पेश किया गया। कंपनी ने कहा कि जावा मोटरसाइकिल ने अपना पूर्ण परिचालन शुरू होने के बाद 12 महीनों के भीतर 50 हजार दोपहिया वाहन की बिक्री का आंकड़ा पार किया है। क्लासिक लीजेंड्स में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी महिंद्र की है। जबकि 40 प्रतिशत हिस्सेदारी कंपनी के संस्थापक अनुपम थरेजा और रुस्तमजी समूह के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक बोमन ईरानी के पास है।

संबंधित समाचार