संभल : खेलते समय नाले में गिरकर 3 साल के बेटे की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

ग्राम पंचायत द्वारा पानी की निकासी के लिए खुदवाया गया था नाला

संभल/ रजपुरा, अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव में घर के नजदीक खेलते समय तीन साल का मासूम नगर पंचायत द्वारा खुदवाये गये नाले में गिर गया। पानी में डूबकर बच्चे की मौत हो गई।

जनपद अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत गांव मलकपुर निवासी कैलाश पिछले तीन वर्ष से अपनी ससुराल परतापुर गांव में पत्नी के साथ रह रहा था। गुरुवार को दोपहर करीब 12  बजे उसका 3 वर्षीय इकलौता बेटा केशव घर के समीप खेल रहा था। खेलते समय मासूम ग्राम पंचायत द्वारा खोदे गए नाले  के समीप पहुंच गया। इसी दौरान वह अचानक   नाले में गिर गया। नाले में गिरकर बच्चा छटपटाया मगर किसी की निगाह उस पर नहीं पड़ी। कुछ देर बाद परिवार के लोग केशव को तलाशते हुए पहुंचे तो उसकी लाश नाले में उतरा रही थी। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे की मौत के बाद कैलाश व उसकी पत्नी बदहवास हैं। 

ये भी पढ़ें - Sambhal Violence : जुमे की नमाज को लेकर संभल में अलर्ट, 30 सैक्टर में बांटकर जामा मस्जिद के निकट किए गए थ्री लेयर सुरक्षा इंतजाम

संबंधित समाचार