लक्ष्मण, रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कारों के लिए खेल विभाग ने मांगे आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पहली बार इन पुरस्कारों के लिए दिव्यांग खिलाड़ी भी होंगे शामिल लखनऊ। प्रदेश के सर्वोच्च पुरस्कार रानी लक्ष्मीबाई और लक्ष्मण पुरस्कार वितरित किए जाने के लिए खेल विभाग ने खिलाड़ियों से आवेदन मांगे हैं। पहली बार इन पुरस्कारों की दौड़ में सामान्य खिलाड़ियों की तरह ही दिव्यांग खिलाड़ियों को भी शामिल होने का मौका मिलेगा। …

  • पहली बार इन पुरस्कारों के लिए दिव्यांग खिलाड़ी भी होंगे शामिल

लखनऊ। प्रदेश के सर्वोच्च पुरस्कार रानी लक्ष्मीबाई और लक्ष्मण पुरस्कार वितरित किए जाने के लिए खेल विभाग ने खिलाड़ियों से आवेदन मांगे हैं। पहली बार इन पुरस्कारों की दौड़ में सामान्य खिलाड़ियों की तरह ही दिव्यांग खिलाड़ियों को भी शामिल होने का मौका मिलेगा। पुरस्कारों के लिए वह भी आवेदन कर सकेंगे। इन पुरस्कारों के लिए निर्धारित नियमों और शर्तों पर खरा उतरने वाले खिलाड़ियों को 12 दिसम्बर तक आवेदन खेल विभाग को करना होगा। इसके बाद आने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। सामान्य और दिव्यांग के साथ ही वेटरन वर्ग भी खिलाड़ी इन पुरस्कारों के लिए आवेदर कन सकेंगे।

फार्म से मिल जाती है नंबरों की जानकारी

खेल विभाग के अनुसार 31 खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को यह पुरस्कार दिए जाते हैं। आवेदन करने वाले जो खिलाड़ी खेल विभाग के मानकों को पूरा करते हैं,उन्हें 24 जनवरी यूपी दिवस वाले दिन सम्मानित किया जाता है। सीएम योगी आदित्यनाथ यह पुरस्कार खिलाड़ियों को देंगे। आवेदन करने वाले खिलाड़ी प्रदेश भर के क्षेत्रीय खेल कार्यालयों में सम्पर्क कर आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कारों के लिए आने वाले आवेदनों पर अंतिम फैसला खेल विभाग के निर्देश पर गठित होने वाले समिति लेगी। इस समिति में खेल जगत से जुड़े दिग्गजों को शामिल किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार खिलाड़ियों को इन पुरस्कारों के लिए एक फार्म भरना पड़ता है, जिसमें उसे अपने नंबरों का पता चल जाता है। ऐसे में सबसे पहले उन लोगों को शामिल किया जाता है,जिनके नंबर सबसे अधिक होते हैं।

संबंधित समाचार