अमरोहा: ट्रेन की चपेट में आकर बीए की छात्रा की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

भानपुर फाटक के पास रेल ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा 

गजरौला, अमृत विचार। क्षेत्र में भानपुर फाटक के पास शनिवार सुबह रेल ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर बीए की छात्रा की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

क्षेत्र के गांव बिजौरा में महीपाल सिंह का परिवार रहता है। उनकी पुत्री आरती (19) शहर के अतरपुरा स्थित एक कोचिंग सेंटर में कोचिंग करती थी। शनिवार सुबह वह घर से कोचिंग करने के लिए गई थी। वहां से वह किसी काम के लिए भानपुर फाटक की ओर जा रही थी। यहां रेल ट्रैक पार करते समय 11.30 बजे मुरादाबाद की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आकर छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद छात्रा के परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी चौकी प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अमरोहा : छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, स्कूल बस रोककर बच्चों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा 

संबंधित समाचार