चंपावत: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंपावत, अमृत विचार। लोहाघाट से हल्द्वानी की ओर आ रही कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर लोगों को बाहर निकाला। मृतकों एवं घायल के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई …

चंपावत, अमृत विचार। लोहाघाट से हल्द्वानी की ओर आ रही कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर लोगों को बाहर निकाला। मृतकों एवं घायल के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। लोहाघाट के थाना प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि 11 नवंबर की देर रात करीब दो या तीन बजे लोहाघाट से हल्द्वानी की ओर जा रही सेंट्रो कार संख्या यूपी 21 एम 1875 पाटी ब्लॉक के अंतर्गत धूनाघाट में 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

उन्होंने बताया कि सुबह टहलने निकले लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर लोहाघाटा और पाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अग्निशमन विभाग और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला। हादसे में धर्मेन्द्र यादव पुत्र रसी पाल (25 साल) निवासी ग्राम सुल्तानपुर खुर्द सम्भल यूपी और बबलू पुत्र चन्द्रपाल सिंह ( 30 वर्ष) निवासी ग्राम हमियापुर बदायूं की मौत हो गई।

जबकि देवेन्द्र यादव पुत्र बनवारी सिंह 30 वर्ष निवासी ग्राम सुल्तानपुर खुर्द संभल यूपी गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल को लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खत्री ने बताया कि मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

संबंधित समाचार