कासगंज: जिले में नहीं रुक रहा अवैध खनन, बालू ले जा रहे दो ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गंजडुंडवारा, अमृत विचार: जिले भर में अवैध बालू खनन का धंधा जोरों पर है। यह खनन सत्ताधारी नेताओं की देखरेख में चल रहा है। शनिवार की रात पटियाली एसडीएम और खनन अधिकारी ने संयुक्त रूप से छापा मारकर दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज किया है। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। पकड़े गए ट्रैक्टरों को छुड़वाने के लिए खनन माफियाओं-नेताओं से मनुहार लगाते रहे। दोनों के खिलाफ गंजडुंडवारा थाने में अवैध खनन का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

गंजडुंडवारा कादरगंज क्षेत्र में बालू का अवैध खनन जोरों पर है। जिलाधिकारी के निर्देशो के बाद भी यह रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों पर अचानक छापामार कार्रवाई करते हुए शनिवार देर शाम कादरगंज रोड पर एसडीएम प्रदीप कुमार विमल और खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा ने बालू से लगे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा है। कागजात ना दिखा पाने पर ट्रैक्टरों को कोतवाली लाकर पुलिस को सौंप दिया गया।

एसडीएम प्रदीप कुमार विमल ने कहा कि क्षेत्र में अवैध बालू खनन का काम नहीं होने दिया जाएगा। शिकायतें मिलने पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार की देर रात कादरगंज से रोड से अवैध रूप से खनन की गई बालू से लदे ट्रैक्टर निकलने की सूचना मिली थी। सूचना पर कादरगंज रोड पर चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर को रोक कर सम्बन्धित कागजात मांगे जाना पर चालक उसे दिखाने में असफल रहा। वहीं दूसरा ट्रैक्टर चालक बालू से लदे ट्रैक्टर को मौके पर छोड़ फरार हो गया। दोनों ट्रैक्टरों को अग्रिम कार्रवाई कर कोतवाली लाकर पुलिस को सौंप दिया गया। ट्रैक्टर संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस कार्रवाई के बाद खनन माफिओं के हौसले बुलंद है।

बालू प्वांइट भी चल रहे हैं अवैध
जिले में अवैध बालू खनन को लेकर माफिया पूरी तरह से सक्रिय हैं। वह जिला प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर ट्रैक्टर ट्रॉली, डंपरों में बालू भरकर बेच रहे हैं। इतना ही नहीं, जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए खनन के अवैध प्वांइट भी संचालित हैं। प्रशासन सफेद पोशधारी नेताओं के आगे नतमस्तक नजर आ रहा है।

पटियाली तहसील क्षेत्र में अवैध बालू को भरकर ले जा रहे दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ कर सीज किया गया है। जिनके खिलाफ गंजडुंडवारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। चालक फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है- प्रदीप कुमार विमल, एसडीएम, पटियाली।

यह भी पढ़ें- कासगंज: युवक की हत्या का आरोप लगाकर नहीं उठने दिया शव तो पुलिस ने कर दिया लाठीचार्ज

संबंधित समाचार