लखनऊ में मौसम का हालः हवा की बदली दिशा, रात बढ़ी गलन

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

दो दिन बाद और बढ़ेगी ठंड

लखनऊ, अमृत विचार: पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज बदल गया और ठंड बढ़ गई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। बुधवार को न्यूनतम तापमान गिरेगा और रात में ठंड और बढ़ेगी। सुबह-सुबह धुंध के बादल छाए हुए थे। 

Untitled design - 2024-12-11T124322.903

मंगलवार को सुबह से ही धूप खिली थी। उत्तर पश्चिम दिशा से चली हवा ने ठंड का एहसास कराया। अधिकतम तापमान 24.1 और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश ने बताया कि उत्तर पश्चिम दिशा से चलने वाली हवा ठंड का एहसास कराएगी। हवा की गति 5 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा और न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरेगा। उन्होंने बताया कि हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है।

Untitled design - 2024-12-11T125257.575

7 दिन का तापमान
दिनांक - अधिकतम   न्यूनतम

4 दिसंबर -   29.3 - 11.6

5 दिसंबर -   26.8 - 12.2

6 दिसंबर -   25.7 - 9.6

7 दिसंबर -   25.7 - 9.4

8 दिसंबर -   26.5 - 9.5

9 दिसंबर -   24.3 - 11.0

10 दिसंबर -   24.1 - 10.0

यह भी पढ़ेः बंटेंगे तो कटेंगे... बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो

संबंधित समाचार