Kanpur की CSJMU ने फहराया यूपी में परचम, क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग्स में प्रदेश में रहा अव्वल, देश में हासिल की इतनी रैंक...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय ने क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग्स 2025 में देश में 59वीं रैंक हासिल की है। विवि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में अव्वल आया है। 

विश्वविद्यालय ने पर्यावरणीय स्थिरता श्रेणी में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए 683वां वैश्विक स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. विनय पाठक ने कहा कि यह सम्मान विश्वविद्यालय के सतत प्रयासों का प्रमाण है, जो अकादमिक उत्कृष्टता के साथ वैश्विक स्थिरता की चुनौतियों को संबोधित करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 

उन्होंने इसके लिए प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का विशेष आभार व्यक्त किया है। क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग्स संस्थानों का आकलन तीन मुख्य स्तंभों पर करती है। इनमें पर्यावरणीय प्रभाव, सामाजिक प्रभाव और सुशासन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-Kanpur: भाजपा नेता रवि सतीजा के बयान दर्ज करेगी पुलिस; जॉब लगाने के नाम पर इंटरव्यू लेते समय किशोरी के साथ दुष्कर्म का है आरोप

 

संबंधित समाचार