उत्तराखंड: भाजपा नेता लाखी राम पार्टी से निलंबित, ये रही वजह
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मंत्री लाखी राम जोशी को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने पर शुक्रवार को भाजपा से निलंबित कर दिया गया। प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि जोशी द्वारा लिखे गए एक पत्र के संबंध में उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए …
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मंत्री लाखी राम जोशी को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने पर शुक्रवार को भाजपा से निलंबित कर दिया गया। प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि जोशी द्वारा लिखे गए एक पत्र के संबंध में उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया है ।
उन्होंने बताया कि जोशी को इस संबंध में एक नोटिस देकर सात दिन में उत्तर देने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर न मिलने अथवा उनका जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर उन्हें पार्टी से निकाला भी जा सकता है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि पार्टी में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण विषयों में से एक है और किसी भी कार्यकर्ता को अनुशासनहीनता के मामले में कोई रियायत नहीं दी जा सकती चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो।
