बरेली: मोहनपूड़ी रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर पुराना रोडवेज के सामने एक रेस्टोरेंट में सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। आग लगते ही वहां खलबली मच गई। रेस्टोरेंट के आसपास बाजार में पहुंचे लोग और बस अड्डे पर पहुंचे लोग भी परेशान हो गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची और बड़ी मुश्किल …

बरेली,अमृत विचार। कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर पुराना रोडवेज के सामने एक रेस्टोरेंट में सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। आग लगते ही वहां खलबली मच गई। रेस्टोरेंट के आसपास बाजार में पहुंचे लोग और बस अड्डे पर पहुंचे लोग भी परेशान हो गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका।

पुराना रोडवेज बस अड्डा के सामने महेश कुमार का मोहनपुरी रेस्टोरेंट है। रेस्टोरेंट पर शुक्रवार दोपहर को अचानक सिलेंडर में आग लग गई। महेश कुमार ने बताया कि रेगुलेटर से गैस लीक होने के कारण आग लगी और अचानक तेज धमाका हुआ और सिलेंडर फट गया। धमाका होते ही होटल में बैठे लोग जान बचाकर भाग खड़े हुए। आग की तेज लपटें उठने पर पास पड़ोस के दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। इससे बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका।

रेस्टोरेंट में नहीं थे अग्निशमन यंत्र
यदि कहीं कहीं पर होटल या किसी तरह का कार्यालय या फिर दुकान बनाई जाती है, तो अग्निशमन विभाग के निर्देश के आधार पर वहां अग्निशमन यंत्र लगाना जरूरी होता है। जिससे यदि कभी आग लगने पर आसानी से तुरंत बुझाया जा सके। इससे बड़ी घटना को भी रोका जा सकता है। लेकिन मोहनपूड़ी वाले के यहां अग्निशमन यंत्र नहीं लगा था। गनीमत रही कि आग पर तुरंत अग्निशमन विभाग की टीम ने पहुंचकर बचा लिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

संबंधित समाचार