पहली बार पहचान ऐप से हुआ 300 मजदूरों का सत्यापन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस ने पहली बार पहचान एप से जिले में 300 मजदूरों का सत्यापन किया है। नैनीताल पुलिस ने सत्यापन एप बनाया है। ये सभी पुलिस कर्मियों को दिया गया है। इस एप के माध्यम से पुलिस एक महीने से सत्यापन कर रही है। बुधवार को एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने निर्देश पर पुलिस ने पहचान एप से सत्यापन अ​भियान चलाया।

अभियान मंडी, टीपीनगर सहित ऐसे स्थान में चलाया गया जहां मजदूर अ​धिक होते हैं। सत्यापन अ​भियान में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी, कोतवाल राजेश यादव, मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता, काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट आदि थे। 

संबंधित समाचार