बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए बनाई जाएगी हेल्प डेस्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार : सीनियर पीसीएस अधिकारी ऋचा सिंह ने नगर आयुक्त का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनसमस्याओं के समाधान के साथ ही सुंदर स्वच्छ शहर बनाना है।

बुधवार को नगर निगम कार्यालय में तत्कालीन नगर आयुक्त आईएएस विशाल मिश्रा ने ऋचा सिंह को कार्यभार सौंपा। नव नियुक्त नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने कहा कि बुजुर्गों दिव्यांगों के लिए नगर निगम के मेन गेट से एंट्री करते ही एक हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। उन्हें समस्याओं के लिए प्रथम द्वितीय तल पर जाने की जरूरत नहीं होगी। वे इस डेस्क पर समस्याएं शिकायत दर्ज कराएंगे। साथ ही नाम, पता, मोबाइल नंबर भी बताएंगे। उनकी समस्या का निस्तारण कर उन्हें सूचित किया जाएगा। वह स्वयं इस रजिस्टर की मॉनीटरिंग करेंगी ताकि बुजुर्गों दिव्यांगों को बार-बार नगर निगम के चक्कर नहीं काटने होंगे।

 

इसके अलावा बैंणी सेना, दगड़ू सेना कोभी सशक्त बनाया जाएगा। जनता की समस्याओं के निस्तारण प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार शहर की सड़कों की मरम्मत एवं गड्ढा भरान पर भी जोर रहेगा। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार शहर को सुंदर स्वच्छ बनाने के लिए योजनाएं बनाकर क्रियान्वित की जाएंगी।

संबंधित समाचार