नैनीताल के एसडीएम समेत परिवार के छह लोग कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल एसडीएम विनोद कुमार समेत परिवार के छह सदस्यों में कोविड-19 महामारी की पुष्टि हुई है। फिलहाल एसडीएम को डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जबकि उनके परिजनों को घर में ही आइसोलेट किया गया है। जानकारी के अनुसार नैनीताल तहसील के एसडीएम विनोद कुमार को पिछले कुछ …


हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल एसडीएम विनोद कुमार समेत परिवार के छह सदस्यों में कोविड-19 महामारी की पुष्टि हुई है। फिलहाल एसडीएम को डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जबकि उनके परिजनों को घर में ही आइसोलेट किया गया है। जानकारी के अनुसार नैनीताल तहसील के एसडीएम विनोद कुमार को पिछले कुछ दिनों से बुखार व सर्दी आदि की समस्या थी।

इस पर दो दिन पूर्व बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में दिखाने आए थे। तब चिकित्सकों ने उन्हें दवाइयां देकर घर भेज दिया था। मगर उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और वे रविवार को फिर से जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। टेस्ट रिपोर्ट आने पर वह कोरोना संक्रमित पाए गए। बाद में उनका ट्रू नेट टेस्ट भी किया गया। इसमें भी वह पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद एहतियात के तौर पर उनकी पत्नी, दो बच्चों व साली सहित पांच अन्य परिजनों की भी कोरोना जांच की गई। जिसमें सभी को कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद एसडीएम विनोद कुमार के लक्षणों को देखते हुए एसटीएच हल्द्वानी एवं अन्य परिजनों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है।

संबंधित समाचार