हल्द्वानी: नैनीताल में कैमल्स बैक पहाड़ियों के जंगल में लगी आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पर्यटन नगरी नैनीताल में कैमल्स बैक की पहाड़ियों के जंगल में आग लग गई। पहाड़ियों से धुआं निकलता देखने पर शहरवासियों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। आग से 10 हेक्टेयर से ज्यादा के जंगल में वन संपदा जलकर नष्ट हो गई। नैनीताल फॉरेस्ट डिविजन के डीएफओ बीजू लाल ने बताया …


हल्द्वानी, अमृत विचार। पर्यटन नगरी नैनीताल में कैमल्स बैक की पहाड़ियों के जंगल में आग लग गई। पहाड़ियों से धुआं निकलता देखने पर शहरवासियों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। आग से 10 हेक्टेयर से ज्यादा के जंगल में वन संपदा जलकर नष्ट हो गई। नैनीताल फॉरेस्ट डिविजन के डीएफओ बीजू लाल ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 11.30 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि बारापत्थर के समीप कैमल्स बैक पहाड़ी के जंगलों से धुआं निकल रहा था।

सूचना पर नैनी रेंज और मनोरा रेंज के वन कर्मचारियों को मौके पर आग बुझाने को भेजा गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। रविवार की देर सायं तक वन कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। डीएफओ ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इसकी जांच कराई जाएगी। यदि किसी ने जानबूझ कर इस हरकत को अंजाम दिया है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सर्दी शुरू होने के बाद भी नैनीताल के जंगलों में आग लगने की घटनाएं जारी हैं। इससे पूर्व मुक्तेश्वर के जंगलों में आग लग गई थी। जो कि प्राथमिक विद्यालय तक पहुंच गई थी। इसको बामुश्किल फायर ब्रिगेड की मदद से काबू पाया गया था।

संबंधित समाचार