बरेली: 40 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई। रविवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार 40 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। आलमपुर-जाफराबाद ब्लाक …

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई। रविवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार 40 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। आलमपुर-जाफराबाद ब्लाक के गांव मजनूपुर में डेंगू के साथ ही एक कोरोना का मरीज निकलने पर गांव में हड़कंप मचा गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गांव में छह ग्रामीणों में डेंगू की पुष्टि हुई है जबकि एक ग्रामीण में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

यहां मिले कोरोना संक्रमित
जिला सर्विलांस अधिकारी डा. रंजन गौतम के अनुसार रेलवे कालोनी, मजनूपुर, राजेंद्र नगर, मोहल्ला, फरूखापुर, सुभाष नगर, रामपुर गार्डन, गार्डन सिटी, हाजियापुर, मढ़ीनाथ, एयरफोर्स गेट, आरके पुरम, माडल टाउन, पिपरिया, रोहिली टोला, स्वाले नगर, बिहारीपुर, किला, शाहदाना, राधेश्याम इंक्लेव, आवास विकास, साहूकारा, महानगर में भी संक्रमित निकले है।

संबंधित समाचार