क्रिसमस के लिए सजे गिरिजाघर, देश की खुशहाली और तरक्की की होगी दुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: क्रिसमस पर्व को लेकर ईसाई समुदाय में जबरदस्त उत्साह है। क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूर्व संध्या से ही गिरजाघरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजा दिया गया है। बुधवार सुबह शहर में स्थित सभी चर्चों में प्रार्थना सभा का आयोजन कर प्रभु यीशु से देश की खुशहाली की प्रार्थना की जाएगी। गिरजाघर जिंगलबेल से गुंजायमान रहेंगे।


ईसाई समुदाय में क्रिसमस को लेकर खासा उत्साह रहता है। इस बार भी बच्चों में इस पर्व को लेकर खुशियां हैं। नैनीताल रोड स्थित चर्च को पूर्व संध्या पर आकर्षक ढंग से सजाया गया है। साथ ही घरों और प्रतिष्ठानों को भी सजा कर क्रिसमस ट्री बनाए गए हैं। क्रिसमस की पूर्व संध्या से ही इन गिरजाघर को बिजली की रंग-बिरंगी आकर्षक झालरों से सजा दिया गया। नैनीताल रोड मेथेडिस्ट चर्च के पादरी राजीव मैसी के अनुसार आज क्रिसमस के मौके पर लोगों की भीड़ जुटेगी।

 

प्रार्थना सभा का आयोजन कर प्रभु यीशु से देश की खुशहाली और तरक्की की दुआ की जाएगी। सभी गिरजाघर जिंगलबेल की स्वर लहरियों से गुंजायमान रहेंगे। पादरी ने बताया कि क्रिसमस पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुबह से ही ईसाई धर्म गुरुओं के द्वारा प्रार्थना कराई जाएगी।

संबंधित समाचार