अयोध्या: जयंती पर याद किए गए अटल, वक्ताओं ने कहा विरले थे भारत रत्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या,अमृत विचार। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के पावन अवसर पर जिला पंचायत परिसर में स्थापित अटल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

इस अवसर पर जिला पंचायत के अटल सभागार में आयोजित गोष्ठी में नगर निगम अयोध्या के महापौर  गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्त , भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित द्वारा अटल के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। 

सभी ने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री का व्यक्तित्व और कृतित्व महान थे। इस अवसर पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह, महानगर महामन्त्री शैलेन्द्र कोरी , करियप्पा मंडल अध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा रवि शर्मा , पूरा मण्डल प्रभारी दिनेश मिश्रा, बबलू मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, यश पाठक, आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज: मुख्यमंत्री योगी और केशव मौर्य ने कुछ ऐसे किया याद, बताया- 'भारतीय राजनीति का अजातशत्रु'

संबंधित समाचार