'Pushpa 2' के Fire में गुम हो गई 'Baby John', पहले दिन ऐसा है वरुण धवन की फिल्म का हाल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः वरुण धवन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बेबी जॉन' सिनेमाघरों में आ गई है। क्रिसमस के मौके पर पर्दे पर आई फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि वरुण धवन की फिल्म अल्लू अर्जुन की मूवी को पीछे छोड़ पाएगी। फिल्म के रिलीज के बाद पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग काफी स्लो रही।

'बेबी जॉन' मूवी के लिए पहले दिन की एडवांस बुकिंग 22 दिसंबर को ही शुरू हो गई थी। सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने तीन दिन में ब्लॉक सीट्स के साथ 5.09 करोड़ रुपए कमा कर लिए थे। फिल्म के रिलीज होने के साथ-साथ 'बेबी जॉन' के पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की भी शुरुआत हो गई है। फिल्म ने भारत में दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक 2.82 करोड़ रुपए कमाए हैं।

https://www.instagram.com/reel/DDwG_LusfA3/?utm_source=ig_web_copy_link

पुष्पा 2 के आगे फीकी पड़ी बेबी जॉन
'बेबी जॉन' से पहले 'पुष्पा 2: द रूल' पर्दे पर 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और हर रोज करोड़ों कमा रही है। अब कर अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 700 करोड़ की कमाई कर ली है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 25 दिसंबर को भी अच्छा कलेक्शन किया है, लेकिन 'बेबी जॉन' इसमें पिछड़ गई। 

'बेबी जॉन': बजट, स्टार कास्ट और डायरेक्टर 
वरुण धवन स्टारर फिल्म 'बेबी जॉन' साउथ एक्टर थलापति विजय की फिल्म थेरी (2016) का रीमेक है। मूवी को एटली ने डायरेक्ट किया है। 'बेबी जॉन' एटली और वरुण पहली एक साथ मूवी है। एक्शन पैक्ड इस फिल्म में वरुण के अलावा कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी लीड रोल में दिखाई दे रही हैं। वहीं जैकी श्रॉफ विलेन का रोल निभा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 'बेबी जॉन' का बजट 85 करोड़ रुपए है। मूवी रिव्यू में लोग वरूण को थलापति विजय से कंप्यर कर रहे हैं कि वरूण, वियज के आगे फीके पड़ गए हैं।  

यह भी पढ़ेः Mahakumbh 2025: महाकुंभ पर लखनऊ से प्रयागराज के बीच चलेंगी 10 मेमू ट्रेनें, 10 जनवरी से 28 फरवरी तक होगा संचालन

संबंधित समाचार