अंतरंग वीडियो वायरल किए, अब दे रहा तेजाब डालने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

- इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती पर भरोसा करना युवती को पड़ा भारी - ब्लैकमेल करने के लिए युवती के जानने वालों को भेजी वीडियो

हल्द्वानी, अमृत विचार। इंस्ट्राग्राम से हुई दोस्ती पर भरोसा करना युवती को भारी पड़ गया। युवत ने युवती से शारीरिक संबंध बनाए और चुपके से वीडियो और फोटो भी बना ली। इनके जरिये उसने युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवती ने बात नहीं मानी तो उसने अंतरंग वीडियो और फोटो युवती के जानने वालों को भेज दिए। वह तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 


मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक कंपनी से लिए वर्क फॉम होम करती है। शधिकरी नगीना बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी अनिरुद्ध राणा पुत्र परमवीर राणा से उसकी दोस्ती इस्ट्राग्राम के जरिये हुई थी। इसी वर्ष अगस्त में कंपनी के काम से वह नोयडा गई और अनिरुद्ध से मुलाकात हुई थी। नोएडा में उसके साथ रही और इस दौरान अनिरुद्ध ने धोखे से युवती की अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो दिखाकर वह ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करने लगा। बात न मानने पर मारपीट करता। उसकी बात नहीं मानी तो युवती के रिश्तेदारों और दोस्तों को वीडियो भेजने लगा।

युवती ने उसे हल्द्वानी बुलाया और पुलिस के सामने समझौता हुआ। हालांकि समझौते के बाद भी अनिरुद्ध नहीं माना। उसने युवती के नाम से दो इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने लगा। पीड़िता फिर पुलिस के पास पहुंची और फिर से समझौता हुआ। इससे अनिरुद्ध और उसका पिता और नाराज हो गए। अनिरुद्ध का पिता अपने बेटे के साथ शादी करने का दबाव बनाने लगा। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

संबंधित समाचार