राजस्थान: गैस टैंकर हादसे में घायल हुए एक और व्यक्ति की मौत, मृतकों की संख्या 20 हुई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। जयपुर के गैस टैंकर हादसे में गंभीर रूप से झुलसे एक और व्यक्ति ने शनिवार को दम तोड़ दिया, जिसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। चिकित्सकों ने यह जानकारी दी।

हादसे में झुलसे सात लोगों का यहां एसएमएस अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से झुलसे एक और व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई। उन्होंने कहा, "फिलहाल अस्पताल में सात लोगों का इलाज किया जा रहा है।"

जयपुर के भांकरोटा इलाके में 20 दिसंबर को तड़के जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर एक ट्रक ने एलपीजी से भरे टैंकर को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद लगी भीषण आग की चपेट में 35 से अधिक वाहन आ गए थे। घटना वाले दिन 11 लोगों की मौत हुई थी और अब मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।

ये भी पढ़ें- सोनिया, खरगे, राहुल समेत कई नेताओं ने मनमोहन सिंह को कांग्रेस मुख्यालय में दी श्रद्धांजलि 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात