हल्द्वानीः दिन में निकेलगी धूप, शाम को चलेगी शीतलहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: हल्द्वानी ठंड से ठिठुर गया है। लगातार दो दिनों से ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है ठंड यूं ही बरकरार रहेगी। बस राहत की बात यह है कि अगले पांच दिनों तक दिन के समय धूप निकलेगी।


शहर में सुबह ही कोहरा छाया हुआ था। कोहरा छाने की वजह से ठंड बढ़ गई। हल्की शीतलहर चल रही थी। शाम होने के साथ ही कोहरा और भी घना हो गया। साथ ही शीतलहर भी बढ़ गई। अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री कम है। इधर, जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बुधवार से दिन के समय धूप निकलेगी लेकिन साथ ही शीतलहर भी चलेगी। शाम के समय घना कोहरा छा जाएगा। अगले पांच दिनों तक बारिश का अनुमान है लेकिन ठंड का असर इसी तरह से रहेगा। 

संबंधित समाचार