हर जोन में अलग कंपनी उठाएगी घरों से कूड़ा: कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय ने पिछले डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में नगर निगम की उपलब्धि का रखा ब्योरा...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। महापौर प्रमिला पांडेय ने वर्ष के अंतिम दिन नगर निगम की उपलब्धियां गिनाई। नगर निगम मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर उन्होंने कहा कि वर्ष-2025 में शहर को कई सौगात मिलेगी। महापौर ने कहा कि शहर के अंदर हर घर से कूड़ा उठान को लेकर व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। 

अब नगर निगम के सभी 6 जोनों में जोनवार डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था शुरू होगी। इसके लिए 6 अलग-अलग प्राइवेट कंपनियों को काम दिया जाएगा। जो सिर्फ एक जोन में ही काम करेंगी। उन्होंने कहा कि कूड़ा उठान व्यवस्था की मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जाएगी। इससे कंपनियों के कार्यों का मूल्यांकन अलग-अलग हो सकेगा।

महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि 414 करोड़ रुपये की वसूली के सापेक्ष 250 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली नगर निगम ने कर ली है। शेष आने वाले वर्ष में वित्तीय वर्ष से पहले ही पूरी कर ली जायेगी। हमने डेढ़ वर्ष में 1855 सड़कों का निर्माण किया। वहीं, 150 किमी. सड़क के गड्ढे भरे। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत नालों को पक्का किया, छतमरा और मंगला विहार में तालाब को पक्का किया। 

251 घंटे निरंतर सफाई में नगर निगम को आवार्ड मिला। पूरे शहर में 7 नलकूप, 2 मिनी नलकूप, 14 नलकूप रिबोर किये। 40 किमी. में नई पाइपलाइन डाली गई। 33 किमी. में नई सीवर लाइन डाली गई। कागजी मोहाल में संपवेल का स्थापित किया गया इससे 7 वार्डों को फायदा होगा। महापौर ने बताया कि 4811 मैनेहोल के ढक्कन भी लगाए गए। 5 हजार ढक्कनों को रिपेयर किया गया। 2 हजार सीवर चैंबर बनाए। स्मार्ट सिटी के तहत जो कार्य हुये उससे शहर और नगर निगम का मान बढ़ा है।

ये भी पढ़ें- मिल जाए कोई छोरी काली हो चाहे गोरी, नया नया साल है नया नया...कानपुर में कल्याणपुर थाने के सामने युवती ने बनाई REEL, जमकर हो रही Viral

संबंधित समाचार