मेयर पद के लिए शोएब और रूपेंद्र नागर ने क्यों लिया नामांकन वापस?

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी नगर निगम के मेयर पद के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार और प्रदेश महासचिव शोएब अहमद ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। तो वहीं हिंदूवादी नेता रूपेंद्र नागर ने अपना निर्दलीय नामांकन वापस लिया है।

शोएब का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से भाजपा का मेयर होने के बावजूद हल्द्वानी की जनता को निराशा ही हाथ लगी है। अब चुनाव में सीधा मुकाबला होने की संभावना है।अब कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में मददगार साबित हो सकता है। यह फैसला आगामी चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसका असर चुनाव परिणामों पर स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा।

वहीं मेयर पद के चुनाव में बड़ा मोड़ तब आया जब हिंदूवादी नेता रूपेंद्र नागर ने अपना निर्दलीय नामांकन वापस लेकर भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया। नाम वापसी के अंतिम दिन, रूपेंद्र नागर निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन वापस लिया। नागर की अगर हम बात करें तो नागर हिंदुत्व के मुद्दे, जिन्हें वे हमेशा प्राथमिकता में रखते हैं, पर भी भाजपा से उनकी बातचीत हुई है। भाजपा द्वारा इन मुद्दों पर ध्यान देने का आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने समर्थन देने का फैसला लिया।

संबंधित समाचार