लखीमपुर खीरी: तेंदुए ने गौशाला में बछिया को बनाया शिकार, क्षेत्र में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। धौरहरा वन रेंज के जटपुरवा लौखनिया गो आश्रय स्थल में गुरुवार की रात तेंदुआ घुस आया और बछिया का शिकार कर लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में एक बार फिर तेंदुए की दहशत फैल गई है। इससे पहले भी तेंदुआ इसी गौशाला में गोवंशीय पशुओं का शिकार कर चुका था।

गांव लौखनिया में तेंदुए की चहलकदमी एक बार फिर बढ़ गई है। गुरुवार की रात तेंदुए ने गो आश्रय स्थल में हमला कर एक बछिया को उठा लिया। सुबह उसका शव अधखाया हुआ पड़ोस के गन्ने के खेत में मिला। गौशाला में तेंदुए के पग चिन्ह मिले हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। ग्राम प्रधान पति अखिलेश वर्मा ने वन विभाग को घटना की जानकारी दी।

यह वही गौशाला है जहां चार माह पहले तेंदुए ने दो गोवंशीय पशुओं का शिकार किया था। उस समय वन विभाग ने कैमरे लगा कर निगरानी बढ़ाई थी, और इसके बाद कोई घटना नहीं हुई थी। हालांकि, 24 और 28 दिसंबर को तेंदुआ फिर से गौशाला में घुसा और दो गोवंशीय पशुओं का शिकार किया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना का निरीक्षण किया, लेकिन तेंदुए की निगरानी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया है। अब तेंदुए को पकड़ने के लिए कैमरे और पिंजड़े लगाए जाएंगे, और इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Lakhimpur Kheri News: तेलंगाना में लखीमपुर खीरी के युवक की हत्या परिजनों में मचा कोहराम 

संबंधित समाचार