पहाड़ से शहर तक स्कूटी पर, जानिए कैसे करते थे चरस की तस्करी...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: पहाड़ से मैदानी इलाकों में हो रही चरस की तस्करी के खुलासा पुलिस ने किया है। एक आरोपी को पुलिस और एसओजी ने 1 किलो से ज्यादा चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पहाड़ से स्कूटी से आया था और हल्द्वानी में चरस बेचने की फिराक में था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया। 
पुलिस और एसओजी टीम शुक्रवार को मटर गली एंजल कलेक्शन के पास चेकिंग कर रही थी।  

एक व्यक्ति स्कूटी संख्या यूके 04 एई 6391 से आ रहा था। पुलिस को देखकर वह सपकपा गया। पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ शुरू की तो स्कूटी चालक गोलमोल जबाव देने लगा। पुलिस का शक और बढ़ा तो उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से चरस बरामद हुई। वजन करने पर पता चला कि चरस का कुल वजन 1 किलो 100 ग्राम है। 

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नर सिंह (33) निवासी बडौन खन्स्यू बताया। उसने बताया कि वह चरस को हल्द्वानी में बेचने के लिए लाया था। पुलिस ने आरोपी की स्कूटी और चरस को अपने कब्जे में लेकर उस पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपी से और भी पूछताछ की जा रही है। 

संबंधित समाचार