Lucknow News : प्लॉट के नाम पर 1.90 करोड़ ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार : प्लॉट के जाली पेपर बनाकर 1.90 करोड़ की ठगी करने वाले एक और आरोपी को विभूतिखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मूल रूप से बस्ती निवासी आरोपी मो. जहीर अहमद विजयखंड गोमतीनगर का रहने वाला है। पुलिस उक्त जालसाजी में चार आरोपियों को पूर्व में जेल भेज चुकी है।

विरामखंड निवासी अजय सिंह ने 17 फरवरी 2024 को प्लॉट पर कब्जा, डीवीआर और कैमरा लूटने की रिपोर्ट शिवानी सिंह, मुकेश कुमार उर्फ राकेश, रणविजय सिंह, विजय कुमार यादव, फयाज अहमद, रामकिशोर दत्त तिवारी, बबलू गुप्ता, राजीव भटनागर, अमित त्रिवेदी और करीब 20 वकीलों के खिलाफ दर्ज कराई थी।
अतिरिक्त इंस्पेक्टर अपराध विभूतिखंड अमित कुमार सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि उक्त प्लॉट अजय कुमार की दादी शांति देवी के नाम से है।

आरोपियों ने प्लॉट को एलडीए की फर्जी मोहर और साइन कर एलडीए अधिकारी बनकर बैनामा किया गया। यही नहीं आरोपियों ने फर्जी बैनामे के आधार पर उपनिबंधक कार्यालय के कर्मियों की मिलीभगत से पंजीकृत कर दिया था। फिर शिवानी सिंह को 1.90 करोड़ में बेच दिया था। जांच के दौरान 22 मार्च को पुलिस ने मुकेश, रामकिशोर, राजकुमार और अविनाश को गिरफ्तार किया था। 1 मई को कोर्ट के निर्देश पर 1.90 करोड़ की जालसाजी की रिपोर्ट शिवानी ने मुकेश, राजकुमार और एलडीए के तत्कालीन संपति अधिकारी के खिलाफ दर्ज कराई थी। जांच के दौरान मो. जहीर अहमद का नाम सामने आया। जिसके बाद उसे बाराबंकी से पकड़ लिया गया है।

यह भी पढ़ें- Lucknow News : मन पसंद कलर के विवाद में शोरूम के स्टाफ ने ग्राहक को पीटा

संबंधित समाचार