Kanpur में ई-टेप आरएस विधि से प्रदेश का पहला हार्निया का ऑपरेशन: 35 वर्षों से महिला थी परेशान, डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर दिलाई राहत

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। 35 साल से हार्निया की समस्या से पीड़ित महिला का हैलट अस्पताल में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने टीम के साथ ई-टेप आरएस व टार विधि से सफल आपरेशन करके महिला के पेट में जाली लगा दी। प्राचार्य के मुताबिक इस विधि से बड़े हर्निया का ऑपरेशन प्रदेश के किसी मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुआ है।  

पनकी निवासी 55 वर्षीय महिला ने 35 साल साल पहले  सिजेरियन प्रसव से दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद उसे हार्निया की दिक्कत शुरू हुई थी। बीते चार साल से महिला की तकलीफ काफी बढ़ गई थी। हार्निया काफी बड़ा होने से कई डॉक्टरों ने ऑपरेशन से मना कर दिया। महिला एक माह पहले हैलट अस्पताल में सर्जरी विभाग की ओपीडी में पहुंची। 

यहां जरूरी जांचें कराने के बाद महिला का ऑपरेशन किया गया। प्राचार्य प्रो. संजय काला ने बताया कि महिला का मोटापा बढ़ा हुआ था और मांसपेशियां कमजोर थीं। आंतों में हार्निया बुरी तरह फंसा था। एडवांस लेप्रोस्कोप की मदद से पेट में फंसी हार्निया ठीक करके आंत सुरक्षित की गई और पेट में जाली लगाई गई। ऑपरेशन टीम में डॉ.मनोज सोनकर, डॉ.पावनी, डॉ.साकिब, डॉ.नेहा मिश्रा, डॉ.शिवांगी व डॉ.पुष्पेंद्र शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur: पांचों अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों में लगा टनल वेंटिलेशन सिस्टम, टनल के अंदर पर्याप्त वायु प्रवाह बनाए रखेगा, तापमान को भी रखेगा सामान्य

 

संबंधित समाचार