बेंगलुरु: फंदे से लटकता मिला पति-पत्नी और 2 बच्चों का शव, प्रयागराज का रहने वाला था परिवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में दो बच्चों समेत एक परिवार के चार सदस्य अपने किराये के घर में मृत पाए गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान अनूप कुमार (38) उनकी पत्नी राखी (35) और उनके पांच और दो वर्ष के दो बच्चों के रूप में हुई है।

 पुलिस के अनुसार दंपति आज सुबह घर में फांसी के फंदे से लटके पाए गए। दंपति ने यह कदम क्यों उठाया यह अभी पता नहीं चल पाया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला यह परिवार पिछले दो साल से वर्तमान पते पर रह रहा था।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) शेखर एच. टेक्कन्नावर ने बताया कि अनूप कुमार एक निजी फर्म में 'सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट' के रूप में काम करते थे। उन्होंने मृतकों के परिवार को सूचित कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।  

यह भी पढ़ें:-बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में आरोपपत्र दाखिल: अनमोल बिश्नोई ने डर पैदा करने के लिए कराई थी हत्या

संबंधित समाचार