सीतापुर: बिवाहिता ने लगाई फांसी
महोली सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र के सदिकापुर सरैंया गांव में विवाहिता ने पति से हुए विवाद मे फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली क्षेत्र के सदिकापुर सरैया निवासी सूरज की 30 वर्षीय पत्नी पूनम देर रात पति …
महोली सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र के सदिकापुर सरैंया गांव में विवाहिता ने पति से हुए विवाद मे फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली क्षेत्र के सदिकापुर सरैया निवासी सूरज की 30 वर्षीय पत्नी पूनम देर रात पति से हुए मामूली विवाद पर कमरे में कुण्ढे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को उतरवाकर पीएम के लिए भेजा। इस संदर्भ में कोतवाली प्रभारी आलोक त्रिपाठी ने बताया कि महिला के शव का पीएम कराया गया है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
