हल्द्वानी: कुलदीप सक्सेना बने प्रदेश व्यापार मंडल युवा के प्रदेशाध्यक्ष
हल्द्वानी,अमृत विचार। प्रदेश व्यापार मंडल की युवा कार्यकारिणी का प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सक्सेना को मनोनीत किया गया है। मंगलवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि प्रदेश में बने सभी व्यापार मंडल किसी न किसी राजनैतिक विचार धारा से जुड़े हुए हैं। …
हल्द्वानी,अमृत विचार। प्रदेश व्यापार मंडल की युवा कार्यकारिणी का प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सक्सेना को मनोनीत किया गया है। मंगलवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि प्रदेश में बने सभी व्यापार मंडल किसी न किसी राजनैतिक विचार धारा से जुड़े हुए हैं। जिस विचार धारा के व्यापार मंडल की सरकार आती है वो संगठन व्यापारियों की समस्याओं को भूल जाता है। इस वजह से अतिक्रमण, होर्डिंग्स और बैनर, टैक्स वसूली को लेकर व्यापारियों का उत्पीड़न होता है और कोई भी संगठन व्यापारी के साथ नहीं खड़ा होता है।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों को उत्पीड़न से बचाने के लिए प्रदेश व्यापार मंडल का गठन किया गया है। इसमें विशुद्ध रूप से व्यापारियों को जोड़ा गया है। इस संगठन को मजबूती देने के लिए युवा कार्यकारिणी का गठन किया गया है इसमें युवा व्यापारी जोड़े गए हैं। चौधरी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए युवा कार्यकारिणी का प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सक्सेना को मनोनीत किया गया है।
नव मनोनीत प्रदेशाध्यक्ष सक्सेना ने कहा कि संगठन को मजबूती देना और व्यापारियों के लिए संघर्ष करना ही उनका लक्ष्य है। फिलहाल उनकी प्राथमिकता व्यापारियों के लिए आर्थिक पैकेज दिलाने और लॉक डाउन अवधि से नवंबर तक के बिजली-पानी के बिलों में 50 फीसदी छूट दिलाना है। इस दौरान सुशील उनियाल, सोनू कश्यप, चंद्रप्रकाश खंडेलवाल, राम यादव, कमल कफल्टिया आदि मौजूद थे।
