अखिलेश यादव ने गंगा में ड्रेजर मशीन लगाने पर किया कटाक्ष, कहा- नदियों के बहाव से छेड़छाड़ करना पर्यावरणीय अपराध है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रयागराज में गंगा नदी से गाद निकालने की कवायद पर कटाक्ष करते हुए बुधवार को कहा कि नदियों के बहाव से छेड़छाड़ करना ‘‘पर्यावरणीय अपराध’’ है। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि इस कवायद का मकसद केवल अपने लोगों को ठेका देना और उनके जरिए ‘‘भ्रष्टाचार से पैसा’’ कमाना है। 

सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘इतिहास गवाह रहा है कि नदियां अपने मार्ग को स्वयं बनाकर चलती हैं। ये प्राकृतिक बहाव नदियों की निरंतरता के लिए, अपने आप बनाया हुआ रास्ता होता है। इस भौगोलिक सत्य को स्वीकार करते हुए, नदियों के बहाव से छेड़छाड़ करना पर्यावरणीय अपराध है।’’ 

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘प्रयागराज महाकुम्भ में गंगा जी में ‘ड्रेजर मशीन’ लगाने का मकसद केवल अपने लोगों को ठेका देना और उनके जरिए भ्रष्टाचार से पैसा कमाना है।’’ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘नदियां किस जगह आकर मिलेंगी, ये प्रकृति पर छोड़ देना चाहिए, उसके लिए मनमानी करना और जबरदस्ती करके बहाव को बदलना अनुचित भी है और अवांछनीय भी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा करने से गंगा जी के जल-जीव-जंतु की जैविकी और प्राकृतिक पारिस्थितिक संतुलन पर बुरा असर होगा।’’ 

यह भी पढ़ें:-LPSC निदेशक वी नारायणन होगो इसरो के नए चीफ, जानिए उनके बारे में सबकुछ

संबंधित समाचार