पीलीभीत: बालाजी महाराज की धूमधाम से निकली शोभायात्रा.. कई जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। शहर की सड़कें गुरुवार को श्रीबालाजी महाराज के भजनों से गूंज उठी। धूमधाम से बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भजनों पर भक्त जमकर थिरके। कई जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। भारी पुलिस बल सुरक्षा, यातायात एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को मुस्तैद रहा। दरबार के सेवादार भी यातायात व्यवस्था सुचारू रखने में सहयोग करते रहे।

श्री बालाजी सिद्ध ब्रह्मदेव संकीर्तन दरबार का चतुर्थ वार्षिकउत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे काशीराम कॉलोनी ईदगाह स्थित बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम बालाजी महाराज एवं नींव करोली बाबा की महंत विशाल  सेवक ने पूजा अर्चना की गई। इसके बाद बैंडबाज के  साथ शोभायात्रा शुरु की गई। जिसमें बालाजी महाराज का भव्य दरबार सजाया गया।  शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। सबसे आगे रथ पर सवार गजानन और आगे ढोल नगाड़े बज रहे थे। नीम करोली बाबा का सिंहासन भी  सजा धजा था। बाबा के भक्तों ने  संपूर्ण दर्शन किए। महाराष्ट्र की शान कहे जाने वाले नासिक ढोल की थाप गूंजी। गजानन की भव्य प्रतिमा, प्रभु श्रीराम  के संपूर्ण दर्शन,  महर्षि वाल्मीकि, मां दुर्गा के साथ पीलीभीत की धरोहर सिद्धबाबा, देवरा बाबा के साथ समस्त संतो के दर्शन का मनमोहक सिंहासन सजाया गया। महंत विशाल सेवक के द्वारा बाबा हम पर दया कीजिए, तेरे हाथों का मैं झुनझुना, सारे जग में तेरी धूम बाला जी..समेत कई भजन गाए गए। जिसे सुनकर श्रद्धालु मंत्र मुक्त हो गए। बाबा के भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। शोभायात्रा काशीराम कॉलोनी ईदगाह से लकड़ी मंडी, जाटो चौराहा, बरेली गेट चौराहा, जेपी रोड, ड्रमंडगंज चौराहा, नींबू मंडी, स्टेशन रोड, गैस चौराहा होते हुए सुनगढ़ी तिराहे पहुंची। यहां से काला मंदिर, लेखराज चौराहा, जाटो चौराहा होते हुए वापस  शुभारंभ स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। कई जगह भक्तों ने पुषप वर्षा कर स्वागत किया। बाबा की आरती की गई। भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।

जनप्रतिनिधि भी परिवार संग हुए शामिल
बाबा की शोभायात्रा में दरबार से जुड़े जनप्रतिनिधि भी परिवार समेत शामिल हुए और पैदल चले। बाबा के भजनों को गाते हुए गुणगान किया जाता रहा। नगर पंचायत नौगवां पकड़िया की अध्यक्ष संदीप कौर,  ब्लॉक प्रमुख पूरनपुर मानसी सिंह, उनके पति अपूर्व सिंह भी शामिल हुए।   शोभायात्रा जिस-जिस रास्ते से गुजरती गई, उसमें भीड़ बढ़ती चली गई।   चावला चौराहा पर यात्रा के पहुंचते ही मोबाइल व्यापारी राहुल वर्मा, विपिन वर्मा ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा को देखने के लिए भीड़ उमड़ी। छतों से भी लोग पुष्ववर्षा करते रहे।

संबंधित समाचार